बारिश और बर्फबारी से शीतलहर

नई टिहरी। बारिश और बर्फबारी से जनपद पूरी तरह से शीतलहर की चपेट में आ गया है। मसूरी-धनोल्टी-चंबा राजमार्ग 707 ए बंद हो गया है। जिसे खोलने के लिए प्रशासन ने दो जेसीबी लगाई हैं। राजमार्ग बंद होने से जगह-जगह पर पर्यटक व स्थानीय लोग फंस गये हैं। जेसीबी लगाकर दे शाम तक सड़क मार्ग को सुचारु करने के प्रयास किये जा रहे हैं। बारिश व बर्फबारी से लंबगांव क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बाधित है। अतिवृष्टि से तहसील नैनबाग के ग्राम कोड़ी पंतवाड़ी में शूरवीर सिंह पुत्र जब्बर सिंह के आवासीय भवन के आगे की दीवार ढह गई है। जिला प्रशासन ने नगर पालिकाओं को अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। ठंड से बचने के लिए प्रशासन अब तक 265 जरूरतमंदों को कंबल बांट चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *