चमोली। गैरसैंण विकासखंड में 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के टीकाकरण के प्रथम दिन सोमवार को कुल 800 का टीकाकरण हुआ। सीएचसी गैरसैंण के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एएस रावत ने बताया कि राआइंका मेहलचौंरी में 223, राइंका गैरसैंण में 167, राइंका कुशरानी 255 तथा राइंका आदिबदरी में 155 को टीका लगाया गया है।