नवनियुक्त बीडीओ का किया स्वागत 

श्रीनगर गढ़वाल।  विकासखंड कीर्तिनगर के नवनियुक्त विकास खंड अधिकारी सुमनलता का प्रधान संगठन कीर्तिनगर की ओर से स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में प्रधानों ने विकास खंड अधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस मौके पर प्रधानों ने विकास खंड स्तर से कार्यों में तेजी लाए जाने की अपेक्षा जताई। मौके पर संगठन के अध्यक्ष सुनय कुकशाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह महर, महासचिव राजीव जोशी, कोषाध्यक्ष धन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *