मोबाइल टैबलेट पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

रुद्रपुर।

सितारगंज। सरकारी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के 100 विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए विधायक प्रतिनिधि ने मोबाइल टैबलेट वितरित किए। निशुल्क टैबलेट प्राप्त कर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल गए। इसके बाद क्षेत्र में 2100 विद्यार्थियों को टैबलेट बांटे जाने है। नववर्ष के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज भवन में शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सरकार की तरफ से मोबाइल टैबलेट दिए गए। विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे ने करीब 100 विद्यार्थियों को निशुल्क ऑनलाइन पढ़ाई के लिए टैबलेट दिए। जिन्हें पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल गए। विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि क्षेत्र के 19 विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अध्ययनरत बालक बालिकाओं को 2200 टैबलेट दिए जाएंगे। जिनमे सिसैया, शक्तिफार्म, रूदपुर, सूर्यनगर, सरकड़ा, गुरुग्राम आदि ग्रामीण अंचलों के विद्यालय सम्मिलित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ऑनलाइन शिक्षा के लिए सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को इसकी सुविधा दे रही है। मोबाइल टैबलेट वितरण कार्यक्रम से पूर्व आवासीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिकाओं ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभासद रवि रस्तोगी ने कहा कि प्रदेश में युवाओं की सरकार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ सुषमा गौरव ने की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कमल जिंदल, सभासद रवि रस्तोगी, राकेश त्यागी संजय गोयल, प्रधानाचार्य शशिकला सिंह, शिक्षक बालमुकुंद तिवारी, इमामुद्दीन हरिशंकर यागिक, रामबाबू शुक्ला, ललिता कोहली, बीपी वर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *