पालिकाध्यक्ष ने किया सीसी रोड का शिलान्यास और डस्टबिन वितरित किए
रुद्रपुर। नगर पालिका अध्यक्ष सोनी राणा एवं पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा ने विभिन्न सीसी मार्गों शुभारम्भ किया। चेयरमैन सोनी राणा ने नई बस्ती वार्ड नम्बर एक में फैजाने मदीना मस्जिद वाली सीसी रोड, मैहरूम से फुरकान के मकान तक मिट्टी भरान एवं नाली निर्माण कार्य एवं अहमद के मकान से गुडडू के मकान तक मिट्टी भरान एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। चेयरमैन सोनी ने वार्ड नम्बर एक कंजाबाग से प्लास्टिक के डस्टबिन वितरण का शुभारम्भ किया हैं। आज उन्होंने 50 डस्टबिन बांटे उन्होंने बताया कि उनका सारे वार्डों में डस्टबिन वितरित करने का लक्ष्य है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान बाबूद्दीन, गोकुल ओली सभासद, एडवोकेट जफर, नासिर खान,नूर मोहम्मद आदि लोग उपस्थित रहे।
