वांछित को गिरफ्तार किया
रुड़की। थानाध्यक्ष झबरेड़ा विनोद थपलियाल ने बताया कि काफी समय से फरार चल रहे वारंटी संजय निवासी बेहडेकी सैदाबाद को बुधवार रात दबिश देकर घर से गिरफ्तार कर लिया है। वारंटी सुरेंद्र निवासी नगला कुबड़ा व राजन उर्फ राजेश निवासी सुनहरी आलापुर को भी पुलिस ने पकड़ा है। तीनों वारंटिओं का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
