उत्तराखंड में कोरोना के 42 केस, एक मरीज की मौत

देहरादून।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को कोरोना के 42 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही अस्पतालों व होम आईसोलेशन में रह रहे 34 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया। जिससे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 237 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को राजधानी देहरादून में सर्वाधिक 21 नए मरीज मिले हैं।
इसके अलावा पिथौरागढ़ में नौ, नैनीताल में पांच, हरिद्वार और टिहरी में दो -दो जबकि पौड़ी, उत्तरकाशी और यूएस नगर जिले में एक एक नया कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में पांच जिलों में शनिवार को एक भी नया मरीज नहीं मिला है। दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित की शनिवार को मौत हो गई जिससे राज्य में मरने वाले कुल मरीजों की संख्या 7416 हो गई है।
शनिवार को विभिन्न लैब से 15 हजार के करीब सैंपलों की रिपोर्ट आई जबकि 16 हजार से अधिक लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0। 27 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95 प्रतिशत के करीब चल रही है। राज्य में मरीजों की संख्या में होती बढ़ोत्तरी की वजह से देहरादून समेत कुछ जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। राज्यभर में शनिवार को 38 हजार के करीब लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *