चुनाव से पहले लैपटॉप बांटना वोट को पैसे देना जैसा

देहरादून। उक्रांद ने चुनाव अधिसूचना जारी होने के लगभग एक सप्ताह पूर्व सरकार का छात्रों को लैपटॉप बांटा जाना गलत और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। केन्द्रीय प्रवक्ता विजय बौड़ाई ने बताया कि चुनाव अधिसूचना जारी होने को एक सप्ताह का समय भी नही है, लेकिन सरकार को अब लैपटॉप वितरित करने का आदेश जारी किया है। जोकि पूर्णतया गलत एवं अनुचित है। सरकार के पास प्रचण्ड बहुमत होने के बाबजूद सरकार जनता के लिये कुछ नही कर पाई है और अब लैपटॉप बांटने का काम के सहारे वोट पाना चाहती है, इस प्रकार यह वोट खरीदने जैसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *