एड्स जागरुकता को लेकर निकाली रैली

लखनऊ

एड्स के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए रविवार को मुमताज पीजी कालेज की राष्टï्रीय सेवा योजना इकाई और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक रैली निकाली गयी। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अब्दुर्रहीम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना  किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ अब्दुर्रहीम ने कहा कि समाज सेवा एवं जनजागरुकता से संबंधित कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित किये जाने से छात्र-छात्राओं को नई ऊर्जा एवं समाज सेवा के लिए सकारात्मक दिशा मिलती है। इस अवसर पर राष्टï्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सबा तबस्सुम, डॉक्टर अब्दुल मोईद सिद्दीकी, डॉक्टर नाहिद फैय्याज किदवई और डॉक्टर शाद अहमद के साथ महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ नसीम अहमद खान, वरिष्ठ शिक्षक डॉ इमरान खान, डॉ शादिया सिद्दीकी, डॉ परवीन शुजाअत, मीडिया प्रभारी डॉ सलमान अहमद नदवी, डॉ लियाकत अली, डॉ मदनी अंसारी, डॉ शीबा सिद्दीकी, डॉ. जेड एच अल्वी, डॉ आमिर हुसैन सिद्दीकी, डॉ शकील अहमद, डॉ निकहत परवीन, डॉ यासिर जमाल अंसारी समेत महाविद्यालय के अन्य शैक्षणिक एवं गैरशैक्षणिक कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *