आज कालाढूंगी व चकलुवा पहुंचेगी खाद
नैनीताल।
कालाढूंगी किसान सहकारी साधन समिति व चकलुवा स्थित क्रय विक्रय समिति में किसानों को यूरिया नहीं मिल रही है। इससे किसान परेशान हैं। कांग्रेस जिला महामंत्री संतोष पांडे ने सहकारी समिति सहायक निबंधक डॉ. बीएस मनराल से फोन पर वार्ता की। उन्होंने शीघ्र दोनों समितियों में खाद की कमी को देखते हुए किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध कराने की अपील की। जिससे किसानों को परेशानी न हो। इस पर मनराल ने आज यानि शुक्रवार तक दोनों समितियों में यूरिया खाद उपलब्ध होने का आश्वासन दिया।
