विश्व के सबसे बड़े अभियान ने कराए भारत की एकात्मता के दर्शन: चंपत राय

नई दिल्ली।…….

अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण हेतु गत 15 जनवरी से प्रारंभ हुआ विश्व का सबसे बड़ा जन संपर्क अभियान 27 फरवरी को जहां पूर्ण हो गया वहीं पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक सम्पूर्ण भारत को एक भी कर गया।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय उपाध्यक्ष व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्याय के महामंत्री श्री चंपत राय ने आज कहा कि अभियान भले ही पूर्ण हो गया किन्तु जो रामभक्त इस समर्पण से वंचित रह गये वे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्ेतरइजोीमजतंण्वतहध्कवदंजपवद.वचजपवदेध् के माध्यम से अपना समर्पण सदैव जमा करा सकते हैं।
हम 4 लाख गांवों में समर्पण के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हुए हैं। नगरीय क्षेत्रों के सभी वार्डों में संपर्क हुआ है। हालांकि अभी परिवारों के आंकड़े आने अभी शेष हैं किन्तु, अनुमानतः 10 करोड़ परिवारों से हमारा संपर्क हुआ है तथा समाज के ह क्षेत्र में समर्पण प्राप्त हुआ है। इस दौरान अनेक ऐसे प्रसंग आए जिन्होंने अभियान में लगे कार्यकर्ताओं के मन-मस्तिष्क को भी द्रवित कर दिया। अनेक स्थानों पर जहां भिक्षुकों ने समर्पण किया वहीं दैनिक मजदूर व खेतिहर किसानों ने भी बढ़-चढ़ क हिस्सा लिया। मुस्लिम समाज का समर्पण भी उल्लेखनीय है। विदेशस्त रामभक्तों ने निवेदन है कि वे थोड़ी प्रतीक्षा और करें। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने पर आपको सूचित कर दिया जाएगा।
श्री चंपत राय ने कहा कि इस विशाल अभियान में 1,75,000 टोलियों में लगभग 9 लाख कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क किया। 38125 कार्यकर्ताओं के माध्यम से समर्पण निधि बैंकों में जमा हुई। संपूर्ण अभियान की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जहां देश भर में 49 नियंत्रण केन्द्र बनाए गए वहीं दिल्ली स्थित मुख्य केन्द्र में दो चार्टर्ड एकाउंटेंटों के नेतृत्व में अकाउंटस की निगरानी हेतु 23 योग्य कार्यकर्ताओं ने सम्पूर्ण भारत से ससत संपर्क साधकर रखा। हैदराबाद की धनुषा इन्फोकेट कंपनी द्वारा बनाए गए एप ने कार्यकताओं, बैंकों तथा न्यास के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य किया।
उन्होंने कहा कि हालांकि अंतिम आंकड़े आने शेष हैं फिर भी 4 फरवरी तक की प्राप्तियों के आधार पर कहा जा सकता है कि समर्पण राशि 2500 करोड़ को पार करेगी। इसी माह में देश के प्रत्येक जिले में अभियान का अंकेक्षण (आॅडिट) भी पूर्ण हो जाएगा। देश के प्रत्येक कोने में रामभक्तों ने समर्पण किया है। पूर्वोत्तर के राज्यों में अरूणाचल प्रदेश से 4.5 करोड़, मणिपुर से 2 करोड़, मिजोरम से 21 लाख, नागालैण्ड से 28 लाख व मेघालय से 85 लाख तथा दक्षिण के राज्यों में से तमिलनाडु से 85 करोड़ व केरल से 13 करोड़ समर्पण राशि जमा हो चुकी है।
जन्मभूमि पर चल रहे कार्य की स्थित के बारे में बताते हुए श्री चंपत राय ने कहा कि वहां नींव की खुदाई तथा मलवा हटाने का कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है तथा आशा है कि अप्रैल से नींव की भराई का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *