अल्मोड़ा से 6 रूटों पर नहीं चली रोडवेज
अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा रोडवेज डिपो से बसों का नियमित संचालन नहीं हो पा रहा है। चालकों की कमी से बन रहे हालात से डिपो को आर्थिक नुकसान हो रहा है वहीं सबंधित रुटों पर यात्रियों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। शनिवार को बाधित रही सेवाओं में अल्मोड़ा-अटपेशिया, अल्मोड़ा-धरमघर, अल्मोड़ा-टनकपुर, लमगड़ा-दिल्ली, बेतालघाट-दिल्ली व धरमघर-दिल्ली सेवा शामिल रही। इधर लोगों ने बसों का नियमित संचालन करने की मांग की है।
