येलो आर्मी ने की शहीद स्मारक में शोकसभा आयोजित
अल्मोड़ा।
देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत समेत उनकी पत्नी मधुलिका रावत और हेलीकॉप्टर में सवार जवानों के निधन पर येलो आर्मी ने शिखर तिराहे स्थित शहीद स्मारक में शोकसभा आयोजित की। जिसमें दिवंगत जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यहां येलो आर्मी के छात्र नेता आदित्य राणा, निखिल, चंद्र प्रकाश, वचन बोरा, अखिलेश आगरी, दीप, करन मोहित, पंकज, योगेश आदि मौजूद रहे।
