सारा अली खान ने शादी को लेकर रखी बड़ी शर्त

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. एक्ट्रेस भले ही स्टार किड है लेकिन वो खुद को नेपोटिज्म के बहस से खुद को दूर रखने में पूरी तरह से कामयाब रही है. सारा ने रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, सुशांत सिंह, अक्षय कुमार और कई अन्य कलाकारों के साथ काम किया है.
सारा की अपकमिंग फिल्म ‘अतरंगी रे’ कुछ ही हफ्तों में रिलीज होने वाली है. एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर पहली बार बात की और बताया कि वह किस तरह के लडक़े के साथ शादी करेंगी. एक्ट्रेस ने अपनी जिदंगी से जुड़े कई पहलुओं के बारे में बातचीत की. सारा ने अपनी शादी को लेकर कहा कि वो एक ऐसे व्यक्ति के साथ शादी करेंगी जो बाद में उनकी मां अमृता सिंह के साथ रहने के लिए तैयार हो.
एक्ट्रेस सिंगल मदर के साथ रहने वाले अनभुवों को भी याद करने में नहीं हिचकिचाती हैं. सारा ने फिल्म में अपने किरदार रिंकु के बारे में बात की. उन्होंने कहा इस फिल्म में रिंकु का डॉयलाग है ‘ एक बार, एक लडक़ी को अगर दोनों मिल जाएंगे तो’. इस डॉयलॉग के माध्यम से कहना चाहती है आज के जमाने से ये तथ्य पूरी से अतरंगी है.
उन्होंने बताया कि ये किरदार उनके लिए पूरी से नया है. इस फिल्म में पहली बार वो अकेले डांस कर रही है और पहली बार नॉर्थ के थलाइवा और साउथ दोनों के साथ काम कर रही है. मैं आनंद एल राय की फिल्म में हिरोइन हूं जो मेरे लिए एक नया अनुभव है.
सारा मे बताया कि आनंद जी मुझसे एक फिल्म की स्क्रीनिंग पर मिले थे उन्होंने कहा कि वो मुझे अपनी फिल्म में डॉयरेक्ट करना चाहते हैं. इसके बाद मैंने ये स्क्रिप्ट पढ़ी और मुझे लगा कि ये फिल्म करनी है.
सारा अली खान इन दिनों ‘अतरंगी रे’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है. ट्रेलर में सारा का अतरंगी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया. पिछले कुछ दिनों पहले सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *