राजकुमार राव की आगामी फिल्म हिट-द फर्स्ट केस 20 मई 2022 को होगी रिलीज

बॉलीवुड के प्रतिभाशाली एवं चर्चित अभिनेता राजकुमार राव जो हाल ही में पति बन गए हैं, उनकी आगामी फिल्म हिट-द फर्स्ट केस की रिलीज डेट तय कर दी गई हैं। फिल्म हिट-द फर्स्ट केस अगले साल 20 मई 2022 को रिलीज होगी।
इस बात की जानकारी टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें साझा करते हुए एक पोस्ट की। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, भूषण कुमार और दिल राजू की हिट द फर्स्ट केस स्टारिंग राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की मिस्ट्री थ्रिलर 20 मई  2022 को रिलीज होगी।
बता दें कि यह फिल्म तेलुगु फिल्म हिट की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म को सैलाश कोलानु द्वारा निर्देशित किया गया है जिन्होंने फिल्म का तेलुगु वर्जन भी निर्देशित किया है। फिल्म को भूषण कुमार द्वारा प्रॉड्यूस किया गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव पहली बार एक्शन हीरो के रुप में घमासान एक्शन करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। अब देखना होगा कि दर्शको को  राजकुमार का यह नया रुप कितना पसंद आता है।
राजकुमार आखिरी बार फिल्म रूही और छलांग में नजर आए थे। राजकुमार सुपरहिट फिल्म बधाई हो के सीच्ल बधाई दो में नजर आएंगे। इसके अलावा वे कई बड़े बजेट्स की फिल्मों में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *