अब और भी भव्य होगा राम मंदिर परिसर, ट्रस्ट ने अलग से खरीदी जमीन

– अयोध्या …..

रामनगरी अयोध्या में मंदिर परिसर का विस्तार 70 एकड़ से बढ़ाकर 108 एकड़ करने की योजना तैयार हो गई है. जानकारी के मुताबिक, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जन्मभूमि परिसर के पास 7,285 वर्ग फुट जमीन खरीद ली है. ट्रस्ट के एक अधिकारी ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि ट्रस्ट ने 1,373 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से 7,285 वर्ग फुट जमीन खरीदी है. ट्रस्ट ने लगभग एक करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
ट्रस्ट के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह जमीन खरीदी गई क्योंकि मंदिर निर्माण के लिए और जमीन की जरूरत थी. यह जमीन अशरफी भवन के पास स्थित है. इस जमीन के मालिक दीप नरैन ने चंपत राय के पक्ष में 20 फरवरी को ही जमीन के कागजात पर साइन कर दिए थे. इसके लिए अपना दल के विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ने गवाह के तौर पर डॉक्यूमेंट्स पर साइन किए।
माना जा रहा है कि ट्रस्ट अभी और जमीन भी खरीद सकता है. इसके लिए राम मंदिर परिसर के आस-पास के मैदानों के मालिक से बीतचीत की जा रही है. गौरतलब है कि मुख्य मंदिर का निर्माण पांच एकड़ जमीन पर किया जाएगा और बाकी पर म्यूजियम और लाइब्रेरी बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *