चार वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर चेयरपर्सन अनीता ने जताया लालगंज को आदर्श नगर पंचायत बनाने का संकल्प

प्रतापगढ़-
,नगर पंचायत की पहली महिला अध्यक्ष के तौर पर अनीता द्विवेदी के चार साल का कार्यकाल पूरा करने पर सोमवार को यहां सभासदों तथा व्यापारियों व आम लोगों में खुशी का माहौल दिखा। वहीं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुभाष चन्द्र सिंह की अगुवाई में सभासदों व विभिन्न सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी व प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी को सम्मानित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता द्विवेदी ने कहा कि वह लालगंज को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए जनसहयोग से स्थानीय विकास को और तेजी से आगे बढ़ाने का मिशन जारी रखेंगी। कार्यक्रम का संयोजन करते हुए ईओ सुभाष चन्द्र सिंह ने कहा कि नगर पंचायत की अध्यक्ष के रूप में अनीता द्विवेदी के प्रभावी अभियान के तहत लालगंज नगर पंचायत को इस बार प्रयागराज मंडल में स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम स्थान मिलना कार्यकाल के वर्षगांठ की सबसे बड़ी सौगात है। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने भी चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी के चार वर्ष के कार्यकाल को विकास के मिशन में सफल करार दिया है। मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने भी प्रमोद तथा आराधना मिश्रा मोना की ओर से चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी को सम्मानित किया। प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने स्थानीय विकास में सहयोग के लिए नगर वासियों तथा सभासदों व जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। इधर शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने भी चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी के चार वर्ष के कार्यकाल को विकास के क्षेत्र में सफलतम करार दिया है। बता दें चार वर्ष पूर्व बाइस नवंबर को अनीता द्विवेदी लालगंज के पहली बार नगर पंचायत गठन को लेकर प्रमोद तिवारी व आराधना मिश्रा मोना समर्थित पहली महिला अध्यक्ष होने का रिकार्ड बना सकी है। इस मौके पर सभासद करूणाशंकर दुबे, सभासद सोनू शुक्ला, सभासद रमेश जायसवाल, सभासद मुकीम खां, संयुक्त अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय, व्यापार मंडल के उदयशंकर दुबे, शत्रुध्न शुक्ल, डा0 पूर्णिमा मिश्रा, विकास मिश्र, रमाशंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र मिश्र, शास्त्री सौरभ, विकास तिवारी, सोनू मिश्र, विनय पाण्डेय, रिंकू मिश्र, राहुल सिंह, कुबेरपति मिश्र आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *