ईसीएचएस की स्थापना दो माह के भीतर

श्रीनगर गढ़वाल।

श्रीनगर में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डा.धन सिंह रावत को गढ़वाल के केंद्र बिंदु श्रीनगर में ईसीएचएस की स्थापना हेतु ज्ञापन दिया गया। जिसमें डॉ. रावत ने पूर्व सैनिकों को दो माह के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। वहीं सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा श्रीनगर में सीएसडी कैंटीन खुलवाने व टिन शेड के निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत करने पर डॉ.रावत का आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा श्रीनगर में ईसीएचएस की स्थापना की मांग पर रावत ने अगले दो माह अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष सत्या सिंह तडियाल, महामंत्री दिनेश पटवाल, मीडिया प्रभारी अनिल नौटियाल सहित सैकड़ों की संख्या में भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां व सैनिक परिवारों के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *