90 लाख से होगी ट्राउट कलस्टर फार्मिंग, डीएम ने की धनराशि जारी  

बागेश्वर।

जगथाना-सुमटी क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिलधिकारी विनीत कुमार ने अनूठी पहल की है। 90 लाख की धनराशि से यहां ट्राउट कलस्टर फार्मिंग होगी। इसके लिए डीएम ने मत्स्य विभाग को धनराशि जारी कर दी है। कलस्टर विकसित करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयेाजित की गई। इसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ने किया।
सुमटी में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने जगथाना सुमटी के अंतर्गत 60 रेसवे (छोटे तालाब) का निर्माण किया जाएगा। जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नये संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पारंपरिक खेती के साथ-साथ नवीन तकनीकी एवं बाजार आधारित उत्पाद उत्पादन करने की आवश्यकता है, जिससे न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन होगा बल्कि बेहतर लाभ भी कमाया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में विशेषकर जगथाना सुमटी जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में ट्राउट मछली के उत्पादन के लिए अनुकूल है। यही कारण है कि इस क्षेत्र में ट्राउट उत्पादन के लिए कलस्टर आधाररित एप्रोज पर कार्य करते हुये यहॉ ट्राउट उत्पादन की गतिविधियों को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य जगथाना क्षेत्र के वर्तमान ट्राउट उत्पादन ढेड़ टन से बढ़ाकर 10 टन करना है। साथ ही जनपद स्तर पर वर्तमान ट्राउट उत्पादन 10 टन को बढ़ाकर आगामी वर्षों में 30 टन करना है। क्षेत्र में ट्राउट उत्पादन को बढाने के लिए चार करोड़, 87 लाख की लागत से हेचरी का भी निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत विक्रम सिंह शाही, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, सुरेश गढ़िया, ग्राम प्रधान जगथाना, प्रगतिशील कृषक दीलीप सिंह, मत्स्य निरीक्षक मनोज मियान, तहसीलदार कपकोट पूजा शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *