अनुराग व तापसी के घर छापेमारी में खुला बड़ा राज

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस तापसी पन्नू पर आयकर विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है. बुधवार को देर रात तक दोनों से पूछताछ चलती रही. दोनों अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पुणे में थे, जहां उनसे होटल में पूछताछ की गई। अब इस मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। आयकर सूत्र के मुताबिक अनुराग और तापसी पन्नू पर आयकर छापेमारी का मूल कारण सामने आ गया है। बताया जा रहा है कि इस छापेमारी की वजह है अनुराग कश्यप का हाल ही में किया गया प्रॉपर्टी निवेश. अनुराग ने 16 करोड़ रुपये घर खरीदने में निवेश किए हैं। इस घर को खरीदने में बड़ी राशि उस कम्पनी के अकाउंट से दी गई, जो कंपनी अब बंद कर दी गई है।
उधर तापसी पन्नू ने अपने घर का इन्टीरियर डिजाइन और डेकोर कराया था. इसका पेमेंट भी इसी कंपनी के खाते से किया गया। इन मामलों की वजह से ये जांच शुरू हुई, जो अब साल 2011 से वर्तमान आयकर अदायगी तक पहुंच गई है. आयकर को इस बात की जानकारी मिली है कि कंपनी के लाभ छुपाने के लिए कंपनी को बंद कर दिया गया है। फैंटम फिल्म्स से जुड़े सभी लोगों और इससे कंपनी के खाते से किए गए भुगतान की जांच की जा रही है। आयकार विभाग ने फिल्ममेकर मधु मंटेना की कंपनी क्वान टैलेंट मैनेजमेंट के अंधेरी वेस्ट के कॉमर्स सेंटर ऑफिस में भी छापेमारी की. इस ऑफिस में आयकर विभाग के 8 अधिकारी सुबह 6 बजे पहुंचे थे और 20 घंटे से ज्यादा समय तक वहीं मौजूद रहे। इस दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों ने ऑफिस से कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जब्त किए। इसके अलावा क्वान कंपनी के 4 अकाउंट्स को सील कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *