जनप्रतिनिधि बुंदेलखंड राज्य निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका- पांडेय

बांदा।

पछौहां गांव में भगवतकथा में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय का आगमन हुआ l वहां पर बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी को २३ बार खून से पत्र लिख चुकेबुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय के नेतृत्व में बुन्देलखण्ड राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन देकर मांग की कि बुंदेलखंड की बदहाली और शोषण से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  को अवगत कराएं एवं बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को सशक्त आवाज प्रदान करें।  प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि 2014 लोकसभा चुनाव के समय झांसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने का वादा किया था, सरकार के 7 वर्ष पूरे होने के बाद भी अभी राज्य नही बनाया गया l पिछले महीने चित्रकूट में आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक के महाधिवेशन में जिस तरह से बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा उठा, उससे हम बुंदेले खासे उत्साहित हैं और हमें उम्मीद की किरण दिखने लगी है। चित्रकूट में अलग राज्य का मुद्दा मुखर करने में जो प्रशंसनीय भूमिका जगद्गुरु स्वामी राम भद्राचार्य ने निभाई, हम चाहते हैं कि वही भूमिका संसद के मानसून सत्र में  निभाएं। हमीरपुर के सांसद पुष्पेन्द्रसिंह चंदेल कई बार लोकसभा में बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा उठा चुके हैं लेकिन उनका साथ बुंदेलखंड के बाकी सांसदों ने नहीं दिया इसलिए उचित दबाव नहीं बन पाया। अब आप बुंदेलखंड की आवाज को उठाइए। जिस तरह सरकारें आर्थिक लाभ के लिए ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहरों को मिटाकर बुंदेलखंड को खनन हब बनाने में जुटी हुई हैं, उससे हम आने वाली पीढ़ी को क्या जबाव देंगे। बुंदेलखंड की अस्मिता, स्वाभिमान, भाषा, संस्कृति और संपदा बचाने के लिए बुंदेलखंड राज्य निर्माण बहुत जरूरी है। इस वक्त उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश व केन्द्र तीनों जगह भाजपा की सरकार है। बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए इससे अच्छा मौका फिर नहीं मिलेगा। इस मौके को बर्बाद मत जाने दीजिए।
मुख्यरूप से ज्ञापन देने वाले में  युवा जिला अध्यक्ष अंशु सिंह परमार , कल्लू तिवारी  अनेक बुन्देली सैनिक उपस्थिति रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *