कोविड टीकाकरण ही कोविड से बचाव का स्थाई उपाय
बलिया |
कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु सरकार के प्रयास से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का कोविड टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इसकी शुरुआत 16 जनवरी 2021 से हेल्थ केयर वर्कर तथा फ्रंटलाइन वर्कर से किया गया।
शुरुआत में 60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों के लिए फिर 45 वर्ष से अधिक तथा इसके उपरांत 18 वर्ष से अधिक व्यक्तियों को टीकाकरण की सुविधा प्रदान की गई। वर्तमान में गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी यह टीका लगाने की सुविधा दी गई है | कोविड टीकाकरण के लिए दो वैक्सीन क्रमश: कोविशिल्ड तथा को कोवैक्शीन उपयोग में लाई जा रही है। प्रत्येक वैक्स्शीन के दो डोज दिए जाने की व्यवस्था की गई है ।जिनको को कोविशिल्ड वैक्सीन दी जा रही है उन्हें प्रथम डोज की तारीख से 84 दिन बाद दूसरा डोज तथा जिनको कोवैक्सीन दी जा रही है उनको दूसरा डोज 28 दिन बाद दिए जाने की व्यवस्था है। 14.55 लाख व्यक्तियों को प्रथम रोज का टीका लगाया गया है तथा 4.51 लाख व्यक्तियों को प्रथम एवं द्वितीय दोनों डोज लगाए गए हैं | यह टीका कोविड से बचाने के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करता है | अपील है कि जो व्यक्ति 18 वर्ष से अधिक आयु के हैं तथा अभी तक कोई टीका नहीं लगवाये हैं उनके ग्राम में अथवा नजदीकी स्वास्थ्य उप केंद्र पर टीकाकरण हेतु टीम जा रही है वे टीका अवश्य लगवाले | इसमें आशा आंगनवाड़ी कार्यकत्री का सहयोग कर रही है|जो लोग निर्बल अशक्त व चलने फिरने में असमर्थ हैं उनके लिए यह व्यवस्था है कि जब टीकाकरण टीम उनके गांव में जाती है तो उन्हें सूचना देकर अपने घर बुलाकर टीका लगवा लें जो व्यक्ति किसी गंभीर रोग से पीड़ित है वह भी यह टीका लगवा ले उनके लिए अति आवश्यक है | त्योहारों के बितने के उपरांत तृतीय लहर की संभावना बढ़ गई है अतः सभी नागरिक बिना किसी संकोच के टिके लगवाएं जिससे उनका,उनके परिवार का तथा समाज का कोविड से बचाव हो सके | यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दी।
