सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राज्य महोत्सव कार्यक्रम का समापन

चमोली।

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर में पिछले एक सप्ताह से चल रहे राज्य महोत्सव कार्यक्रम का रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए प्राचार्य प्रो. आर के गुप्ता ने कहा कि युवा पीढ़ी को निरन्तर आगे बढ़कर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करना होगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ. भालचंद नेगी ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए मंच प्रदान करते हैं एवं उनके अंदर अपने राज्य एवं संस्कृति के प्रति सम्मान का भाव उत्पन्न करते हैं। समापन दिवस पर हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समूह नृत्य में बीएड संकाय ने प्रथम, विज्ञान संकाय ने द्वितीय, कला संकाय ने तृतीय, समूह गान में कला संकाय ने प्रथम, शिक्षा संकाय ने द्वितीय, विज्ञान संकाय ने तृतीय, एकल नृत्य में अवंतिका ने प्रथम, दीपिका ने द्वितीय, प्रदीप बिष्ट ने तृतीय, संस्कृत गीत में अंजलि ने प्रथम अर्चना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ विधि ध्यानी, डॉ पूनम टाकुली, डॉ विनीता नेगी, डॉ प्रकाश लाल शाह, डॉ रमाकांत यादव, डॉ बिक्रम शाह, डॉ बीपी देवली डॉ दर्शन सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *