एमआधार ऐप में हुआ बड़ा बदलाव – अब एक साथ जोड़ सकेंगे 5 प्रोफाइल

इन्दौर………

.(हिफी न्यूज)। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने एम आधारऐप में एक नया बदलाव किया है. इस बदलाव के बाद अब इस ऐप पर 5 लोगों की प्रोफाइल एक साथ रखी जा सकेगी. इससे पहले इस पर सिर्फ तीन लोगों की ही प्रोफाइल रखी जा सकती थी. ऐप में यूजर्स का नाम, जन्म तिथि, जेंडर और एड्रेस के साथ फोटोग्राफ और आधार नंबर भी लिंक रहता है।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए 2017 में इस ऐप को लॉन्च किया था. इस ऐप का प्रयोग करके यूजर्स अपने आधार कार्ड की प्रोफाइल भी अपडेट कर सकेंगे. साथ ही यूजर्स को अपने साथ आधार कार्ड की हार्ड कॉपी भी नहीं रखने की जरूरत पड़ेगी।
इसके अलावा इस ऐप में यूजर्स को खुद का आधार कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी दी गई है. इसकी मदद से वे आधार कार्ड बदलने के साथ एड्रेस अपडेट करने और आधार नंबर को वेरिफाई कर सकते हैं. यह क्यूआर कोड जनरेट करने और बिना इंटरनेट के ईकेवाईसी को शेयर करने में भी मदद करता है।
—————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *