इंग्लैंड की ताकत से वाकिफ हैं केन विलियमसन, सेमीफाइनल में लगाएंगे पूरा जोर

अबु धाबी  ।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। इंग्लैंड के दो अहम खिलाड़ी जेसन रॉय और टायमल मिल्स चोटिल होने के चक्कर में पहले ही टूर्नामेंट के बचे हुए मैचों से बाहर हो चुके हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का मानना है कि इसके बावजूद विरोधी टीम में गहराई है और इसको लेकर उनकी टीम सावधान है। विलियमसन ने कहा कि किसी भी तरह से न्यूजीलैंड पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हल्के में नहीं लेगी।
विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से एक दिन पहले कहा, वे दोनों इंग्लैंड के बड़े खिलाड़ी हैं। यह सच में दुख की बात है कि उन्हें इस टूर्नामेंट के दौरान में चोट लगी है, लेकिन मुझे लगता है कि इंग्लैंड की एक ताकत उसकी गहराई है जिसे वह लंबे समय से बनाए रखने में कामयाब हुआ है। बर्मिंघम फीनक्सि में कुछ समय बिताने के बाद और द हंड्रेड कैंप में कुछ समय शामिल होने के कारण आप बता सकते हैं कि इंग्लैंड के पास बहुत बड़ी मात्रा में प्रतिभा है। वह अभी भी बहुत मजबूत पक्ष है जो बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहा है।
न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा, यहां जब भी कोई चोटिल होता है तो कोई और आता है और आप टॉस तक नहीं जान पाते कि वे कौन हैं, लेकिन आप कोशिश करते हैं और तैयारी करते हैं और जितना हो सके प्लान बनाते हैं और फिर जब आप वहां जाते हैं तो आप उस समय प्रतस्पिर्धा कर रहे होते हैं और तब यह सब कुछ मायने रखता है। पर जेसन इंग्लैंड के लिए एक बड़े खिलाड़ी हैं और वह सच में अच्छा खेल रहे थे और जोस बटलर के साथ टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे थे, लेकिन जैसा कि मैंने कहा है कि गहराई इंग्लैंड की एक प्रमुख ताकत है और हम अपनी बेस्ट क्षमता के साथ इसी के मुताबिक प्लान बनाने की कोशिश करेंगे। यहां हमारे लिए सबसे बड़ी बात यह भी है कि हम उस तरह के क्रिकेट पर ध्यान चाहते हैं जो हम एक यूनिट के रूप में खेलना चाहते हैं और ठीक वही करना चाहते हैं जो हम इस पूरे टूर्नामेंट में करते आए हैं।
विलियमसन खुद कुछ चोटों से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वह मैचों के बीच कम ट्रेनिंग ले पा रहे हैं। विलियमसन इस वर्ल्ड कप में पिछले कुछ समय से चल रही कोहनी की समस्या के साथ आए थे, जिसने उन्हें एक प्रैक्टिस मैच से भी बाहर रखा था, लेकिन पांच दिनों के अंदर दोपहर के तीन मैच खेलने के बावजूद वह टूर्नामेंट में अब तक ठीक लगे हैं। विलियमसन ने इस बारे में कहा, कोहनी की समस्या मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से थोड़ी चुनौती भरी रही है। मैं नश्चिति रूप से उस दिन का इंतजार कर रहा हूं, जो चला गया है और मुझे इसके बारे में ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, लेकिन जैसा कि यह समस्या बनी हुई है, इसलिए यह चर्चा का विषय है। यह सुनश्चिति करने के लिए कि जितना संभव हो सके मैच में तरोताजा रहूं, फिजियो के साथ मिलकर काम करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन इसका बहुत असर पड़ा है, इसलिए सच कहूं तो ट्रेनिंग थोड़ी ही हो पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *