किसान की बाइक चोरी

रुड़की।

गांव बूढ़पुर नूरपुर निवासी किसान की बाइक खेत से चोरी हो गई। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
किसान संदीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खेत में काम करने के लिए बाइक से गया था। खेत के पास ही बाइक को खड़ा किया था। कुछ समय बाद बाइक स्टार्ट होने की आवाज आई। मौके पर भागकर देखा तो चोर बाइक को लेकर फरार हो रहा था। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *