आइसक्रीम फैक्ट्री मालिक की विद्युत करेंट की चपेट में आने से मौत

देवरिया।
स्थानीय तहसील क्षेत्र के बेलपार पण्डित गांव निवासी एक आइसक्रीम फैक्ट्री के मालिक की रविवार को सुबह ई-रिक्शा की बैट्री चार्ज के दौरान करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातम छा गया। बताया जाता है कि बेलपार पण्डित गांव निवासी 35 वर्षीय भोला गुप्ता पुत्र स्व० रामकिशुन गुप्ता का भाटपार रानी स्थित सरकारी अस्पताल के समीप आइसक्रीम बनाने की फैक्ट्री चलाते थे। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह भोला गुप्ता रात में चार्ज के लिए लगी अपनी ई-रिक्शा के बैटरी को चार्जिंग प्वॉइंट से निकाल रहे थे। इसी दौरान वे विद्युत करेंट की चपेट में आने से झुलस गए।आनन- फानन में परिजन उन्हें लेकर पीएचसी भाटपार रानी ले गए,जहां स्थिति गम्भीर देखकर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।  घटना के बाद मृत आइसक्रीम मालिक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातम छा गया है। मृत व्यक्ति की पत्नी सोनी देवी,7 वर्षीय पुत्र गौरव व 4 वर्षीय पुत्री मंशा का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *