बारिश से तापमान लुढका
श्रीनगर गढ़वाल।
श्रीनगर में रविवार को सुबह से ही बारिश की बूंदे पड़ने से मौसम ने करवट ले ली है। दोपहर बाद बारिश में बढोत्तरी होने पर तापमान लुढक गया जिससे लोगों ने गरम कपड़े निकालने शुरू कर दिए। देर सायं तक भी बारिश की बूंदे पड़ती रही। बारिश से बाजार में लोग भी काफी कम संख्या में देखे गए। जिसका असर व्यापारियों के व्यापार पर भी पड़ा।
