मोटर मार्ग सुधारीकरण की मांग को सीएम को भेजा ज्ञापन

रुद्रप्रयाग।

आश्रम-घरड़ा-मखेत-कोटी मोटर मार्ग का निर्माण पूरा नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन व लोक निर्माण विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने मार्ग का निर्माण व पूर्व में किए गए कार्येां का सुधारीकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया है।
क्षेपं सदस्य एकादशी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह बुटोला सहित ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2000 में आश्रम से घरड़ा-मखेत-कोटी मोटर मार्ग का निर्माण शुरू हुआ था। लेकिन दो दशक बीत जाने के बाद भी मार्ग का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। साथ ही जो निर्माण हो रखा है, वह बदहाल हो रखा है। हल्की बारिश में मार्ग जगह-जगह बाधित होने से ग्रामीणों को मीलों पैदल नापना पड़ता है। कहा कि लोनिवि द्वारा सात किमी सड़क बनाई गई है। लेकिन अभी तक एक भी प्रभावित परिवार को मुआवजा नहीं मिल पाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मार्ग पर प्रस्तावित मोटर पुल का निर्माण करने, सड़क निर्माण से काश्तकारों की दबान व कटान से नष्ट भूमि का मुआवजा देने और मार्ग का चौड़ीकरण कर डामरीकरण करने की मांग की है। उन्होंने एक माह में मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में लोनिवि कार्यालय में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *