उत्तराखंड के पहले स्वंतत्रता सेनानी महरा का चित्र अब डाक लिफाफों में नजर आएगा

पिथौरागढ़।

उत्तराखंड के पहले स्वतंत्रता सेनानी कालू सिंह महरा का चित्र अब डाक विभाग के लिफाफों में भी दिखाई देगा। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत डाक विभाग ने विशेष आवरण जारी किया है। देश भर के डाकघरों व ई पोस्टऑफिस में यह लिफाफे की ब्रिकी के लिए उपलब्ध रहेंगे। बुधवार को नगर के प्रधान डाकघर में स्वतंत्रता सेनानी महरा के प्रपौत्र मुख्य अतिथि विजय सिंह मेहरा, डाक अधीक्षक ललित जोशी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने आवरण को जारी किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा स्वतंत्रता सेनानी महरा ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कहा आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य देश के गुमनान नायकों के सम्मान में विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी के तहत स्वतंत्रता सेनानी महरा के चित्र को डाक लिफाफे में जारी किया गया है। कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक बृज मोहन सिंह ऐरी ने किया। यहां पोस्टमास्टर जीएस ढकरियाल, मुकेश त्रिपाठी, मनोज पुनेठा, गोविंद खाती, विद्या गिरी, गीतिका चलाल, मयंक पांडेय, प्रणव जोशी, पूनम जोशी, अनिता कुटियाल, जिज्ञासु पाठक, मुकेश नगरकोटी, राम सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नागरिक शंकर खत्री सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *