सफाई कर्मचारियों ने सड़क किनारे डिवाइडर पर बैठकर दिया धरना

हल्द्वानी।

नगर निगम से बर्खास्त 6 सफाई कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ गया है। बहाली न होने के विरोध में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मियों नैनीताल रोड में डिवाइडर में धरना शुरू कर दिया है।
धरना प्रदर्शन लगातार पांचवे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने मेयर से इंसाफ की गुहार लगाते हुए बर्खास्त कर्मियों को बहाली कि मांग उठाई। धरने के संयोजक अमित कुमार प्रदेश संगठन मंत्री देव भूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ ने कहा कि पूर्व में आंदोलन के दौरान दूसरे सफाई संघ के साथ एक मामले में नगर आयुक्त ने निगम के 6 सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था। जिसके बाद से वे सफाई कर्मचारी अपनी रोजी रोटी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। कहा कि जब तक कर्मचारी बहाल नही हो जाते धरने पर डटे रहेंगे। यहां जय प्रकाश, रामू भारती, संजीव, राजेश, विजय पाल, अनिल, रवि चिंडालिया, चौधरी अशोक, चौधरी अमरदीप, मुकेश, विशाल, बांके लाल, रोहित, चमन, सिद्धार्थ, कैलाश, रौनक, चंदन, मंजू, कृष्णा, अनिता, रोहित, शिवम आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *