बच्चों को बांटी स्टेशनरी किट
रुद्रप्रयाग।
ग्राम प्रधान मयकोटी व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमित प्रदाली निजी संसाधनों से प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने राप्रावि बर्सिल, राप्रावि थलासु, राप्रावि बोरा में किट बांटी। कहा कि उनका उद्देश्य प्रत्येक बच्चे का शिक्षा दिलाना है। उन्होंने सहयोग के लिए अध्यापकों और अभिभावकों का आभार प्रकट किया।
