स्किन इंफेक्शन से बचने के लिए इस तरह इस्तेमाल करें ग्लिसरीन

सर्दियों की मौसम की शुरुआत होने वाली है. इस मौसम में त्वचा का खास खयाल रखना बहुत जरूरी है. सर्दी में ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं. ग्लिसरीन का वैज्ञानिक नाम ग्लिसरॉल है जिसका इस्तेमाल बॉडी लोशन और हाइड्रेटिंग क्री में किया जाता है. ये त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ खुजली और इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है.
ग्लिसरीन का इस्तेमाल कई तरीके के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में किया जाता है. इससे उपयोग करने से त्वचा ग्लोइंग और हेल्दी नजर आती है. इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से एक्ने, पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. आइए जानते हैं ग्लिसरीन के फायदों के बारे में.
मेकअप रिमूवर
ग्लिसरीन त्वचा को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है. आप इसका इस्तेमाल हैवी मेकअप को हटाने के लिए कर सकती हैं. इसके लिए आपको गुलाब जल में ग्लिसरीन मिलाना है और रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं. कुछ मिनटों में मेकअप अच्छी तरह से साफ हो जाएगा. इस मिश्रण को लगाते समय ध्यान रखे की ग्लिसरीन आंखों में न जाए.
2. टोनर
त्वचा में कसाव लाने के लिए ग्लिसरीन का उपयोग कर सकते हैं. आप इसका इस्तेमाल टोनर के रूप में डेली स्किनकेयर रूटीन में कर सकते हैं. इसके लिए आधा कप गुलाब जल लें और उसमें एक चम्मच ग्लिसरीन डालें. इसमें कॉटन बॉल डालकर त्वचा पर अच्छी तरह से अप्लाई करें.
3. मॉश्चराइजर
कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में ग्लिसरीन का इस्तेमाल मॉश्चराइजर के रूप में होता है. इसके लिए आप बादाम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बादाम के तेल में विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है जो स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है.
4. नाइट क्रीम
आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल त्वचा में नाइट क्रीम के रूप में भी कर सकती हैं. इसके लिए आपको नेचुरल तरीके से हाइड्रेट करते हुए त्वचा को यूथफुल बनाएं रखने में मदद करता है.
5. मुंहासों को दूर करता है
ग्लिसरीन का इस्तेमाल मुंहासों को दूर करने के लिए कर सकते है. इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वता की सूजन को कम करने में मदद करता है. त्वचा की नमी को बनाएं रखने के लिए मॉश्चराइजिंग गुण होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *