बाजार खुलते ही निवेशकों को बड़ा झटका, कुछ ही मिनटों में 1 लाख करोड़ रुपए का नुकसान
नई दिल्ली ।
वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक बैंक के शेयरों में तेजी के साथ, सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ गया। 100 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ खुलने के बाद 30 शेयरों वाला सेंसेक्स नुकसान की भरपाई करते हुए 100.22 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,159.28 पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी 52.05 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 17,947.25 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में मारुति के शेयरों में सबसे ज्यादा तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गयी। इसके बाद एनटीपीसी, पावरग्रिड, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व और बजाज ऑटो का स्थान रहा। दूसरी ओर, टीसीएस को छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। निवेशकों को 1 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में तेज गिरावट इस वजह से आई, क्योंकि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (सितंबर च्ॉर्टर) में कंपनी का रेवेन्यू और मार्जिन एनालिस्ट्स के एस्टिमेट्स (अनुमान) से कहीं कम रहा है।
शेयरों में तेज गिरावट के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 13,62,564 करोड़ रुपये रह गया। शुक्रवार को क्चस्श्व में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मार्केट कैपिटलाइजेशन 14,55,687 करोड़ रुपये था। फिलहाल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर बीएसई में 5.52 फीसदी की गिरावट के साथ 3,718 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं।
