चमोली।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष डा. राजीव कुमार विवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के साथ ही उन्होंने पूजा अर्चना भी की। इस दौरान वहां मौजूद व्यवस्थापकों के साथ ही पुजारियों से उन्होंने बातचीत की। रविवार को काफी वक्त वहां गुजरने के बाद वह वापस रवाना हुए।