आज का राशिफल

मेष : आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव होगा। घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष और छुटकारे का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृध्धि होगी।
वृषभ : आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है। विद्यार्थीजनों को पढऩे-लिखने में विघ्न आएगा। मन कुछ उध्विग्न रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण बन जाएगा। आरोग्य में सुधार होगा। कार्य सफलता से यश प्राप्त होगा।
मिथुन : आज आपको जमीन, मकान आदि पत्रों या दस्तावेजों के विषय में सावधानी बरतनी होगी। परिवारजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ेगा। संतानों के विषय में आपको चिंता रहेगी। विद्या, अभ्यास में विघ्न-बाधा आएगी। आकस्मिक धन के खर्च की संभावना है।
कर्क: आज का दिन आध्यात्मिक और गूढ़ विद्याओं में सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आपको आनंदित रखेगा। आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मध्याहन के बाद उपाधियों के कारण आप चिंतित रहेंगे। स्फूर्ति और प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा।
सिंह : आज आप मधुरवाणी से किसी कार्य में विजयी बनने के समर्थ होंगे। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे।  मित्रों-स्वजनों से भेंट होगी। प्रतिस्पर्धियों का सामना आप कर सकेंगे। प्रेमभरे संबंध आपको मृदु बनाएंगे।
कन्या : आज का आपका दिन शुभफलदायी है। अपनी वाणी के प्रभाव से आप लाभदायी और प्रेमभरे संबंधों को स्थापित कर सकेंगे। आपकी वैचारिक समृद्धि अन्य जनों को प्रभावित कर सकेगी। व्यावसायिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी होगा। मन आनंदित रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
तुला : शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगडा़ न हो जाए, इसका भी ध्यान रखिएगा। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही से आज संभलकर चलिऐगा। मध्याहन के बाद स्थिति में सुधार होगा।
वृश्चिक : आप को अनेक क्षेत्रों में लाभ और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। धन की प्राप्ति के लिऐ योग अच्छा है। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। परंतु साथ-साथ उन के साथ साथ घूमने जाने का भी भरपूर आनंद आप उठा सकेंगे। किसी के साथ अहम् की टक्कर न हो इसका ध्यान रखिएगा। स्वभाव में क्रोध रहेगा।
धनु : आज का आपका दिन लाभकारी होगा। घर का क्षेत्र तथा व्यवसाय का क्षेत्र, दोनों क्षेत्रों में आनंदप्रद वातावरण आप को प्रफुल्लित रखेगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ भी होगा। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। अनेक क्षेत्रों में यश-कीर्ति प्राप्त होगी।
मकर : आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी है। विदेश-स्थित संबंधीजनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। आप के मन में रही कार्य-योजना पूर्ण होगी। व्यवसायी वर्ग को व्यवसाय से लाभ होगा।
कुंभ : आज का संपूर्ण दिन शुभफलदायी होगा। क्रोध और वाणी पर आज संयम रखिएगा। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद में न पडि़एगा। मध्याहन के बाद स्वजनों तथा मित्रों के साथ आप का समय बहुत आनंद पूर्वक बीतेगा। धार्मिक प्रवास भी होगा। विदेश से समाचार मिलेंगे।
मीन : आज का दिन दैनिक कार्यों में आपको शांति प्रदान करेगा। किसी मनोरंजक स्थल पर मित्रों या परिचितों के साथ आनंद मनाने का आयोजन बना सकेंगे। व्यापार में भागीदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद आपका स्वास्थ्य बिगडेगा। परिवारजनों के साथ भी आपको मतभेद होने से मन में दुख बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखिएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *