लायंस क्लब ऑफ  कोरबा ने पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने किया गया परिपत्र वितरण

कोरबा ।

लायंस क्लब ऑफ  कोरबा द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत पालिथीन न उपयोग कर पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने सर्वमंगला मंदिर परिसर एवं मेनरोड में परिपत्र वितरण किया गया। साथ ही नागरिकों से अपील किया गया कि अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का बहिष्कार करें व पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
लायंस क्लब ऑफ  कोरबा ने अपने देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए कहा, प्लास्टिक के उपयोग को हमे रोकना होगा, इसे हम आदत में लाये, जब भी खरीदारी के लिए जाये, तो अपने साथ कपड़ो का थैला लेकर निकले जिसके लिए लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा परिपत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम का प्रोजेक्ट डायरेक्टर लायन रविशंकर सिंह एवं लायन कन्हैया सोनी रहे।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन कामायनी दुबे, सचिव लायन मधु पांडेय, कोषाध्यक्ष लायन शहनाज शेख, लायन आनंद प्रसाद जायसवाल, लायन पद्मसिंह चंदेल, लायन मीना सिंह, लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), लायन दीपक माखीजा एवं सभी लायन सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *