ग्राहकी, सोना चांदी में मिश्रित रंगत

इंदौर।

सप्ताहांत सोना तथा चांदी ग्राहकी सुस्ती से मिश्रित रंगत दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 150 रुपये महंगा तथा चांदी 200 रुपये नीची बिकी। कारोबार की शुरुआत में सोना 47750 रुपये पर खुलने के बाद कारोबार के अंतिम दिन 47900 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 62100 रुपये पर हुई वहीं अंतिम दिन 61900 रुपये बिकी।
कामकाज में सोना ऊंचे में 48050 नीचे में 47400 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 62300 तथा नीचे 60000 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। शनिवार को विदेशी बाजार में सोना 1760 डॉलर तथा चांदी 2251 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *