साइबर ठग ने लगाया सेना के जवान को 57 हजार का चूना  

देहरादून।

साइबर ठग ने योनो एप अपडेट करने के नाम पर सेना के जवान के खाते से 57 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायतकर्ता जाधव चेतन ने बताया कि वह गढ़ी कैंट स्थित मिलिट्री अस्पताल में तैनात है। उसका खाता स्टेट बैंक आफ इंडिया में है। उन्होंने मोबाइल पर योनो एप डाउनलोड किया है, जो कि चल नहीं रहा था। चार सितंबर को उन्होंने गूगल से कस्टमर केयर नंबर निकाल उस पर फोन किया तो सामने वाले व्यक्ति ने मोबाइल पर एक मैसेज भेजा और कहा कि अब एप सही चलने लगेगा। इसके बाद भी जब एप नहीं चला तो उन्होंने फिर बात की। तब शातिर ने एक लिंक भेज उस पर क्लिक करने को कहा। लिंक पर क्लिक करते ही जवान के खाते से 57 हजार रुपये उड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *