उत्तराखंड में कोरोना के 7 नए केस

देहरादून।

उत्तराखंड में आज गुरुवार को कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं। जबकि 48 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। वहीं राज्‍य में अभी 167 एक्‍टिव केस हैं। अब तक राज्‍य में तीन लाख 43 हजार 537 व्‍यक्तिों में कोरोना की पुष्टि हुई। जबकि कोरोना से अब तक सात हजार 394 मरीजों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 14950 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, रुद्रप्रयाग और टिहरी में दो-दो संक्रमित मरीज मिले हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343537 हो गई है। इनमें से 329876 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7394 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *