स्कूली बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

पिथौरागढ़।
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत संस्कृति विभाग के सहयोग से स्कूली बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानी स्थल जाख का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने सेनानियों को याद करते हुए देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। साथ ही अपने गीतों के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
मंगलवार को जीआईसी शैलकुमारी के छात्र-छात्राओं ने जाख स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्थल का भ्रमण किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक चंद्रा पंत ने मौके पर पहुंचकर स्वतंत्रता के नायकों को याद किया। दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद भट्ट व मोहन भट्ट विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। विधायक चंद्रा पंत ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराया। आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र गिरी ने किया। इस मौके पर डॉ. चंद्र सिंह चौहान, संस्कृति विभाग के आनंद सिंह धर्मसक्तू, अनिल कापड़ी, कवींद्र मेहता, जगत सिंह मेहरा, राम सिंह मेहता, अर्जुन सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *