जीडीए उपाध्यक्ष को किया गया सम्मानित

गोरखपुर।
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह को पत्रकारपुरम एव विस्तार के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।ज्ञात हो कि अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत आवंटियों को जी एस टी 1 फीसदी लगना था जिसे किन्ही कारणों से 12 फीसदी लिया गया था।जिसे पत्रकारपुरम समिति के आवंटियों के आपत्ति के बाद सुधार करते हुए जीडीए उपाध्यक्ष ने पत्रकारपुरम एवं विस्तार के आवंटियों को पूरी जीएसटी वापस करा दिया एवं पंजीयन के समय 1 फीसदी जीएसटी लेने की बात कही। इस सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम मे पत्रकारपुरम समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार शुक्ला सचिव अमरेन्द्र प्रताप शाही उपाध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव वैभव पांडेय ध्यान प्रकाश तिवारी एवं पत्रकारपुरम विस्तार के अध्यक्ष समीर भट्टाचार्य सचिव शशिकान्त मणि त्रिपाठी धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक आवंटी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *