एचडीएफसी एर्गो की वेबसाइट अब हिन्दी में

नयी दिल्ली ।

गैर जीवन बीमा कंपनी एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेन्स ने अपनी पूर्ण विकसित हिन्दी वेबसाइट को लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि इसके साथ ही वह उन कुछ एक ब्राण्ड में शामिल हो गया है, जिन्होंने एक द्विभाषी वेबसाइट (अंग्रेजी और हिन्दी में) कीपेशकश की है।
एचडीएफसी एर्गो एक डिजिटल-फर्स्ट कंपनी है, जिसने हमेशा देशभर में उपभोक्ताओं को डिजिटल तरीके से सक्षम बनाने पर ध्यान दिया है। इसने सुनिश्चित किया है कि कंपनी की सेवाएं ग्राहकों के लिए आसानी से उपलब्ध हों और उन्हें समझ में आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *