कोरोना मामलों में फिर मामूली बढ़ोतरी

नई दिल्ली ।

देश में कोरोना संक्रमण का उतार चढ़ाव जारी है। नए मामले मामूली बढ़ोतरी के साथ लगातार दूसरे दिन 30 हजार से नीचे दर्ज किये गये, जबकि संक्रमण के कारण मौतों का आंकड़ा फिर तीन से ऊपर रहा। राहत की बात ये है कि देश में तेजी से कम हो रहे कोरोना के सक्रीय मामले तीन लाख से कुछ ज्यादा रह गये हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकडो  के मुताबिक देश में कोरोना की रफ्तार अब लगातार मंद पड़ रही है और पिछले 24 घंटे में 26,964 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि इस दौरान संक्रमण की वजह से 383 की मौत हो गई, जो एक दिन पहले तीन से नीचे थी। इस प्रकार कोरोना के कारण देश में देश में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 4,45,768 हो गई है। राहत की बात ये है कि देश में अब उपचाराधीन सक्रीय मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है और अब देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या केवल 3,01,989 ही रह गई है, जो कि 6 माह से भी ज्यादा समय के बाद सबसे कम हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले एक दिन में सक्रीय मरीजों में 7,586 की कमी के बाद अब देश में सक्रीय मरीजों की संख्या कुल मामलों का महज 0.90 फीसदी यानी एक फीसदी से भी कम रह गई है। वहीं पिछले एक दिन में 34,167 लोगों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य होने में सफलता हासिल की है। इस प्रकार देश में कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 3,27,83,741 तक पहुंच गयी है, जिसके कारण अब रिकवरी दर बढ़कर 97.77 फीसदी पहुंच गई है। वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 89 दिनों से तीन फीसदी के नीचे है। टीकाकरण में भी भारत नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। अब तक देश में कोरोना टीके की 82.65 करोड़ डोज दी जा चुकी है।
केरल में थमता नजर नहीं आ रहा कोरोना
केरल में कोरोना सक्रमण से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। इस बीच मंगलवार को राज्य में पिछले 24 घंटे में 15,768 नए मामले दर्ज किए गए जबकि इस खतरनाक बीमारी से 214 लोगों की जान गई। जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 45 लाख 39 हजार 953 और मृतकों की संख्या बढ़कर 23,897 हो गई। बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामले में केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक रहा है। देश भर से दर्ज हो रहे कुल मामलों का लगभग 60 फीसदी हिस्सा केरल से सामने आ रहा है।
वैक्सीनेशन 82 करोड़ के पार
भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 82,65,15,754 हो गया है।
0कोरोना मामलों में फिर मामूली बढ़ोतरी
0- 24 घंटे में 26,964 नए मामले, 383 की मौत
0- सक्रीय मरीजों की संख्या तेजी से कम होकर तीन लाख के करीब पहुंची
नई दिल्ली ,22 सितंबर (आरएनएस)। देश में कोरोना संक्रमण का उतार चढ़ाव जारी है। नए मामले मामूली बढ़ोतरी के साथ लगातार दूसरे दिन 30 हजार से नीचे दर्ज किये गये, जबकि संक्रमण के कारण मौतों का आंकड़ा फिर तीन से ऊपर रहा। राहत की बात ये है कि देश में तेजी से कम हो रहे कोरोना के सक्रीय मामले तीन लाख से कुछ ज्यादा रह गये हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकडो  के मुताबिक देश में कोरोना की रफ्तार अब लगातार मंद पड़ रही है और पिछले 24 घंटे में 26,964 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि इस दौरान संक्रमण की वजह से 383 की मौत हो गई, जो एक दिन पहले तीन से नीचे थी। इस प्रकार कोरोना के कारण देश में देश में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 4,45,768 हो गई है। राहत की बात ये है कि देश में अब उपचाराधीन सक्रीय मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है और अब देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या केवल 3,01,989 ही रह गई है, जो कि 6 माह से भी ज्यादा समय के बाद सबसे कम हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले एक दिन में सक्रीय मरीजों में 7,586 की कमी के बाद अब देश में सक्रीय मरीजों की संख्या कुल मामलों का महज 0.90 फीसदी यानी एक फीसदी से भी कम रह गई है। वहीं पिछले एक दिन में 34,167 लोगों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य होने में सफलता हासिल की है। इस प्रकार देश में कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 3,27,83,741 तक पहुंच गयी है, जिसके कारण अब रिकवरी दर बढ़कर 97.77 फीसदी पहुंच गई है। वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 89 दिनों से तीन फीसदी के नीचे है। टीकाकरण में भी भारत नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। अब तक देश में कोरोना टीके की 82.65 करोड़ डोज दी जा चुकी है।
केरल में थमता नजर नहीं आ रहा कोरोना
केरल में कोरोना सक्रमण से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। इस बीच मंगलवार को राज्य में पिछले 24 घंटे में 15,768 नए मामले दर्ज किए गए जबकि इस खतरनाक बीमारी से 214 लोगों की जान गई। जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 45 लाख 39 हजार 953 और मृतकों की संख्या बढ़कर 23,897 हो गई। बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामले में केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक रहा है। देश भर से दर्ज हो रहे कुल मामलों का लगभग 60 फीसदी हिस्सा केरल से सामने आ रहा है।
वैक्सीनेशन 82 करोड़ के पार
भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 82,65,15,754 हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *