दिल्ली में आज बारिश के आसार नहीं

नई दिल्ली।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह आसमान साफ रहा और यहां बारिश होने के आज आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने कहा, राष्ट्रीय राजधानी में आज अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
यहां पर आज सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 89 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में एक सितंबर से नियमित अंतराल में हल्की से भारी बारिश हुई, लेकिन पिछले 24 घंटों के दौरान यहां बारिश नहीं हुई है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में आज सुबह ज्यादातर जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एआईक्यू) संतोषजनक श्रेणी में रहा। आनंद विहार में हालांकि वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह 10:00 बजे 94 रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *