मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया

देहरादून।

देहरादून में स्मार्ट सिटी के कार्यों के दौरान शहर भर में हो रही परेशानियों के साथ ही अन्य समस्याओं को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस मौके पर अपर सिटी मजिस्ट्रेट मायादत्त जोशी को ज्ञापन सौंपा गया। अपर सिटी मजिस्ट्रेट ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी देहरादून, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के मुख्य कार्याधिकारी भी हैं। उनके साथ ही नगर निगम के नगर आयुक्त को भी ज्ञापन दिया गया। डीएम कार्यालय के बाद एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम भी गया था। इस दौरान क्षेत्र में समुचित फागिंग व्यवस्था, मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य केन्द्रों की व्यवस्था ,घण्टाघर के आसपास बडोनी जी मूर्ति तथा दीनदयाल पार्क के अन्दर सफाई व्यवस्था करने, वाणीविहार, नालापानी रोड़, डीएवी इंटर कालेज के आस पास की सड़कों का निर्माण करने, सफाई कर्मचारियों के लिये समुचित ढंग से सफाई उपकरण की व्यवस्था की मांग की गई।
ज्ञापन में लिखा है कि
-देहरादून की सभी मलिन तथा कच्ची बस्तियों का नियमतीकरण करें, यहाँ सभी प्रकार की नागरिक सुविधाऐं देना सुनिश्चित करें।
-नगर निगम क्षेत्र में खासकर मलिन बस्तियों में निशुल्क स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना तथा अस्पताल बनाए जाएं।
-स्मार्ट सिटी के निर्माण के दौरान जगह -जगह गढ्ढों के कारण आम नागरिकों को हो रही असुविधाओं को देखते हुए तत्काल समुचित कदम उठाए जाएं।
-स्मार्ट सिटी निर्माण के दौरान मुख्य बाजार पल्टन बाजार, धामावाला, पीपल मण्डी, ईनाममुल्ला बिल्डिंग, गांधी रोड आदि क्षेत्रों में फैली अव्यवस्था अविलंब दूर की जाए।
-स्मार्ट सिटी कार्यदायी संस्था की ओर से ऐतिहासिक परेड ग्राउंड को स्टोरेज के रूप में उपयोग किया जा रहा है जो कि उचित नहीं है। यहां हर बर्ष ट्रेड फेयर, सांस्कृतिक, सामाजिक तथा राजनैतिक गतिविधियां हुआ करती थी। साथ ही देहरादून पेयजल का रिचार्ज सैन्टर है। इसलिए इसे अविलंब खाली करवाकर इसे सार्वजनिक उपयोग के लिए खोला जाए।
-नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत नालापानी रोड़, आढ़त बाजार रोड़, डीएवी इण्टर कालेज, मानसिंह वाला रोड़ जीर्ण शीर्ण हालत में है। इन मार्गों को अविलंब ठीक किया जाएं।
(-देहरादून घण्टाघर राजपुर रोड़ के पास एमडीडीए द्वारा प्रस्तावित इन्दिरा मार्केट रि डैवलपमैंट प्लान का निर्माण शीध्रातिशीध्र किया जाए।
-घण्टाघर, दर्शनलाल चौक के आस पास ड्रैनेज सिस्टम ठीक करते हुए स्वर्गीय बडोनी की प्रतिमा के इर्दगिर्द फुटपाथ सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करवायी जाए।
-मोथरोवाला रोड़ दून यूनिवर्सिटी तथा सचिवालय कालोनी मुख्यमार्ग पर नगरनिगम द्वारा कचडे़ के डब्बों के पास कचड़ों के ढेर के कारण आस पास का माहौल प्रदुषित हो रहा है जिससे नागरिक काफी परेशान हैं तथा बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है ।इस सन्दर्भ पूर्व में आपकी सेवामें पत्र दिया था।
(10)देहरादून बिन्दाल ,रिस्पना नदियों के आस पास बर्षात के काफी नुकसान हुआ है जिसके लिये सुरक्षा दीवार बनायी जाऐ तथा जिन लोगों का नुकसान हुआ उन्हें समुचित मुआवजा दिया जाऐ ।
-बारिश के कारण गन्दगी तथा नमी के कारण जगह-जगह मच्छर आदि का प्रकोप खासकर मलिन बस्तियों पर इसका काफी असर है। तथा डेंगू का खतरा बढ़ चुका है। वर्तमान में जो फागिंग हो रही है वह अनियमित तथा नाकाफी है। अत: नगर निगम प्रशासन सघन फागिंग करवाना सुनिश्चित करे। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में सीपीएम के जिलासचिव राजेन्द्र पुरोहित, महानगर सचिव अनन्त आकाश, सचिव मंडल सदस्य लेखराज, शम्भू प्रसाद ममगाई, भगवन्त पयाल, विनोद कुमार, सैदुल्लाह अंसारी, मामचंद, गगन गर्ग, नुरैशा अंसारी, रविन्द्र नौडियाल, अर्जुन रावत, शैलेंद्र परमार, विन्दा मिश्रा, शान्तिप्रसाद आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *