लंबित मांगों को लेकर सीईओ से मिले शिक्षक  

बागेश्वर।

अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों की समस्याओं के निदान की मांग को लेकर उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की तथा उन्हें ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष कैलाश अंडोला के नेतृत्व में सदस्यों ने कहा कि सरकार और अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के कारण अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कई समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने नव नियुक्त शिक्षकों कोएनपीएस के तहत नंबर आवंटित नहीं होने से हो रही कठिनाई से अवगत कराया। कहा कि ववर्ष 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों व कर्मचारियों की भी सामूहिक जीवन बीमा धनराशि कटौती की गई है, जबकि 2014 के बाद यह यह कटौती नव नियुक्त शिक्षकों के लिए यह कटौती स्थगित है। इसके अलावा सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों को तीन साल बाद भी सामूहिक जीवन बीमा भुगतान कराने, चयन, प्रोन्नत वेतनमान, पदोन्नति, जीपीएफ व सेवानिवृत्ति प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण कराने, समग्र शिक्षा अभियान के समस्त लाभ प्रदान किए जाने की मांग की है। इस मौके पर प्रकाश कालाकेाटी आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *