मध्य विधानसभा के चहुमुँखी विकास के लिए कटिबद्ध-  ब्रजेश पाठक

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के विधायी न्याय एवं ग्रामीण अभियन्त्रण मंत्री ब्रजेश पाठक ने आज अपने विधायक निधि से मध्य विधानसभा क्षेत्र लखनऊ में वीवीआईपी गेस्ट हाउस के पास 64.99 लाख रूपये की लागत से पूरी करायी गई 12 विभिन्न विकास सम्बन्धी परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि वीवीआईपी गेस्ट हाउस के पास सुलभ शौचालय की व्यवस्था न होने के कारण पत्रकार बन्धुओं एवं आगन्तुकों को समस्या का सामना करना पड़ता था। विशेष तौर पर पत्रकार साथियों की मांग के अनुसार इस सुलभ शौचालय का जो कि पुरूष एवं महिलाओं के लिए निर्माण कराकर समर्पित किया जा रहा है।
विधायी एवं न्याय मंत्री आज अपने विधायक निधि से मध्य विधानसभा क्षेत्र लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस के पास मध्य विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत कराये गये विकास सम्बन्धी परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आमजन मानस को बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है। जनता की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए मध्य विधानसभा क्षेत्र में विकास संबंधी कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन मानस की आगे और भी जो विकास संबंधी कार्य कराने होंगे उनको भी प्राथमिकता पर पूरा कराकर उनको समर्पित किया जायेगा।
श्री पाठक ने कहा कि मध्य विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर हूॅ। इसके चहुमुँखी विकास में कोई कमी नहीं रखूंगा। उन्होंने कहा कि मध्य विधानसभा क्षेत्र सम्पूर्ण विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नाली, नालों एवं सड़कों की नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करायें, ताकि बरसात के मौसम में जल भराव न होने पाये तथा बीमारियों से बचा जा सके।विधायी एवं न्याय मंत्री ने विक्रमादित्य वार्ड, माल एवेन्यू स्थित 4.54 लाख रूपये की लागत से वीवीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर खाली पड़े स्थान पर पुरूष एवं महिलाओं के लिए आधुनिक सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य, इसी वार्ड के अन्तर्गत 8.20 लाख रूपये की लागत से पुराना किला सर्वपल्ली में बी0आर0 अपार्टमेंट के सामने नाली व रोड का सुधार, इसी वार्ड के अन्तर्गत 7.31 लाख रूपये की लागत से शिवपुरम 10, माल एवेन्यू में तीन गलियों, पहली सुभाषचन्द्र यादव के घर की, दूसरी गली घनश्याम चौबे एवं तीसरी गली नारायण शुक्ला के घर तक टाइल्स लगाने के कार्यों का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त इसी वार्ड के अन्तर्गत 4.05 लाख रूपये की लागत से 10 माल एवेन्यू शिवपुरम में स्थित 10 मीटर नाले का निर्माण, राजीव गांधी प्रथम वार्ड के अन्तर्गत 9.80 लाख रूपये की लागत से विजयखण्ड में मछली पार्क का सौन्दर्यीकरण, इसी वार्ड के अन्तर्गत 9.90 लाख रूपये की लागत से विजयखण्ड में मकान सं0-1/63 प्रेरणा पार्क का सौन्दर्यीकरण, इसी वार्ड के अन्तर्गत 0.99 लाख रूपये की लागत से लोधपुरवा भीम नगर में गुरू प्रसाद गौतम के घर के पास समरसेबिल पम्प बोरिंग व पानी की टंकी लगाने तथा इसी वार्ड के अन्तर्गत 0.99 लाख रूपये की लागत से बड़ी जुगौली में समरसेबिल पम्प बोरिंग व पानी की टंकी लगाने के कार्यों का भी लोकार्पण किया।इसके अलावा श्री पाठक ने रफी अहमद किदवई वार्ड के अन्तर्गत 6.74 लाख रूपये की लागत से विपुलखण्ड-3 में 3/101 से 3/105 होते हुए 116 तक नाली एवं साई पटरी पर इन्टरलॉकिंग, इसी वार्ड के अन्तर्गत 0.99 लाख रूपये की लागत से आर0जे0 काम्पलेक्स के अपोजिट केनरा बैंक के सामने विकासखण्ड-5 ग्वारी में समरसेबिल पम्प बोरिंग व पानी की टंकी लगाने के कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही पेपरमिल वार्ड के अन्तर्गत 6.50 लाख रूपये की लागत से जुगौली में आर0पी0 शर्मा के मकान से भुइयन देवी स्थल तक सी0सी0 रोड एवं इसी वार्ड के अन्तर्गत 4.98 लाख रूपये की लागत से जुगौली में जटाशंकर के मकान से नरेश अग्रवाल के मकान तक नाली व इन्टरलॉकिंग कार्यों का लोकार्पण किया।इस लोकार्पण कार्यक्रम मंे अधिशासी अभियन्ता, नगर निगम पी0के0 सिंह, सहायक अभियन्ता  सतीश चन्द्र रावत, अवर अभियन्ता  किशोरी लाल, मण्डल अध्यक्ष  आनन्द पाण्डेय, हिमांशु सोनकर, सभासद  रामकृष्ण यादव, सभासद  संजय सिंह राठौर, मण्डल उपाध्यक्ष  मृदुल यादव,  आदित्य द्विवेदी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि रमाशंकर शुक्ला,  शुभम गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष  राजू कश्यप,  दीपक सोनकर,  अमर सोनकर सहित अन्य गणमान्य लोक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *