विधायक ने किया जैविक मेले का शुभारंभ

पिथौरागढ़।

गणकोट में जैविक मेले का शुभारंभ विधायक चंद्रा पंत ने किया। उन्होंने कहा उपजाऊ खेती से ही कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में कहा नई हरित क्रांति के जरिए उन्नतशील खेती कर किसान अपना सहयोग दे सकते हैं। इस दौरान केवीके, पशुपालन,कृषि,उद्यान,रेशम सहित अन्य सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता,सहायक कृषि अधिकारी सुखबीर सिंह, निर्मला भट्ट, पूजा पुनेड़ा, डॉ.अलंकार, पूरन चंद्र जोशी, डॉ.आशीष प्रकाश, अमित राणा, रोशनी कापड़ी, भूपेश पाण्डेय, सौरभ गोस्वामी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *