कर्णप्रयाग में विक्रम सिंह ने जीती दौड़ प्रतियोगिता

गोपेश्‍वर।

आजादी के अमृत महोत्सव के खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र ने बगोली में पांच किमी की दौड़ का आयोजन किया। जिसमें विक्रम सिंह प्रथम, सूरज द्वितीय और आशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र की ओर से कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
खेल दिवस के अवसर पर रविवार सुबह आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक अनिल नौटियाल ने बतौर मुख्य अतिथि किया। कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नौटियाल ने कहा कि आज पहाड़ के कई युवा खेलों में प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है। यही नहीं खेलों में आज कई युवा अपना कॅरियर भी बना रहे हैं। यही नहीं सरकारें पहाड़ में खेलों को बढ़ावा देने संसाधनों का विकास कर रही है। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के ब्लाक कॉर्डिनेटर कमलेश भंडारी, मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद नेगी, मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र भंडारी, भाजपा जिला मिडिया सह प्रभारी हेमंत सेमवाल, मंडल महामंत्री श्री मनोज पुंडीर, प्रधान बगोली बसंती देवी, मंजू देवी जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर कनवासी, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह रावत, राकेश भंडारी, मातवर सिंह नेगी, विजेंद्र सिंह पैलू, मदन सिंह कनवासी, प्रदीप सिंह नेगी, गौरव रावत आदि की उपस्थित रहे। पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ में 60 युवाओं ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *